बांकसाई के पास तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बांकसाई के पास एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की है, और प्रशासन से सुरक्षा उपायों की अपील की है।
राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बांकसाई के पास आज शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ग्रामीण मुआवजा की कर रहे हैं। मृतक चौके गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।ग्रामीणों

ने बताया कि राजनगर- चाईबासा मार्ग पर भारी वाहनों का अनियंत्रित आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त और स्पीड नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर राजनगर की ओर से चाईबासा की दिशा में जा रहा था, जबकि बाइक सवार भी उसी दिशा में था। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद बाइक दूर तक घिसटती चली गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


