Saraikela News: राजनगर में चेकडैम में नहाने के दौरान डूबा युवक, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: राजनगर के रांजड़ और छोटाकांकी गांव के बीच चेकडैम में नहाते समय 28 वर्षीय प्रद्युम्न प्रधान डूब गया। अन्य युवक सुरक्षित निकलने में सफल रहे। उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने मदद की, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। प्रद्युम्न स्कूली वैन का चालक था।

Saraikela News: राजनगर में चेकडैम में नहाने के दौरान डूबा युवक, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

Saraikela News: राजनगर। राजनगर के रांजड़ और छोटाकांकी गांव के बीच स्थित चेकडैम में मंगलवार को नहाने के दौरान 28 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। युवक की पहचान रांजड़ निवासी प्रद्युम्न प्रधान के रूप में हुई है। काफी तलाश के बाद एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी,हालांकि देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रद्युम्न स्कूली वैन का चालक था। जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न स्कूली बच्चों को वाहन से छोड़कर वापस लौटने के बाद रोजाना की तरह चेकडैम में नहाने गया था। उसके साथ छह युवक नहाने गए थे, जिसमें प्रद्युम्न और दो अन्य युवक चेक डैम में नहाने उतरे थे।

इसी दौरान अचानक चेकडैम में पानी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह पानी की तेज धार में बह गया और लापता हो गया,जबकि अन्य दो युवक पानी का बहाव तेज होने पर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को तलाशी के लिए बुलाया गया। काफ़ी देर तक खोजबीन करने के बाद भी प्रद्युम्न को खोजकर नहीं पाया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर तालशी अभियान में जुट गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: राजनगर में चेकडैम में नहाने के दौरान डूबा युवक, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी