Saraikela News: चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे मिला लापता निजी स्कूल शिक्षक का शव

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला में 35 वर्षीय शिक्षक जीतेन महतो की संजय नदी में डूबने से मौत हो गई। उनके शव को लगभग 18 घंटे के बाद बरामद किया गया। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा और मामले की जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

Saraikela News: चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे मिला लापता निजी स्कूल शिक्षक का शव

Saraikela News: सरायकेला। प्रखंड में शनिवार को संजय नदी में नहाने गए 35 वर्षीय निजी स्कूल के शिक्षक जीतेन महतो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वे गम्हरिया के धातकीडीह के रहने वाले थे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को उनका शव चमारू-कोलबीरा ब्रिज के पास से बरामद किया। जानकारी के अनुसार, शिक्षक जीतेन महतो शनिवार को कुछ रिश्तेदारों के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और गहरे पानी में समा गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। लेकिन शनिवार को सफलता नहीं मिली। रविवार को खोजबीन के बाद चमारू-कोलबीरा ब्रिज के पास उनका शव तैरता हुआ मिला。

घटना की सूचना

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। साथ में गोताखोरों को भी लेके गई थी। लेकिन ग्रामीण पहले ही शव ढूंढ चुके थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है।

परिवार और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

जीतेन महतो अपने परिवार में सबसे बड़े थे और घर के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। वे अपने पीछे पत्नी और एक चार साल के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस दु:खद हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि नदी के सभी खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और हादसों को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

सामान्य प्रश्न

जीतेन महतो की उम्र क्या थी?
जीतेन महतो 35 वर्षीय थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsSaraikela News: चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे मिला लापता निजी स्कूल शिक्षक का शव