Saraikela News: दोपाई पंचायत के मुखिया को पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, सराईकेला
Saraikela News: खुंटपानी मंडल के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बोदरा का अनायास निधन क्षेत्र में शोक फैला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ठाकुरागुडू में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इसे पंचायत और क्षेत्र के लिए अपूरणीय नुकसान बताया और शोकाकुल परिवार को सहानुभूति दी। श्रद्धांजलियों के लिए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी एकत्र हुए।

Saraikela News: खरसावां। खूंटपानी मंडल के उपाध्यक्ष सह दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पैतृक गांव ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इसे परिवार के साथ-साथ पंचायत और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुंडा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं संवेदना व्यक्त की। धर्मेंद्र बोदरा के निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक ठाकुरागुडू पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।


