ट्रक और स्कूटी की आमने सामने की हुई टक्कर, स्कूटी सवार की घटना स्थल पर हुई मौत
सरायकेला के बड़बिल चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूटी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आदित्यपुर के निवासी अभिनव कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत बड़बिल चौक के समीप एक दर्दनाक घटना घटी । घटना में स्कूटी और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई,जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी अभिनव कुमार के रूप में हुई है । घटना के बाद ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद बाइक सवार राहगीरों ने इसकी सूचना पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार को उठाकर पेट्रोलिंग वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
घटना सोमवार की रात करीब 9:30 बजे की है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक स्कूटी से खरसावां की ओर जा रहा था । इसी दौरान बड़बिल चौक के समीप सरायकेला की ओर आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



