Saraikela News: खेल-खेल में गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत
Saraikela News: सरायकेला की धर्मशाला रोड पर शनिवार को एक मासूम की मौत हो गई। खेलते समय उसने प्लास्टिक की रस्सी अपने गले में डाल ली, जो झाड़ी में फंस गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक का माहौल है।
Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला की धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेल-खेल में गले में प्लास्टिक की रस्सी डालने के दौरान फंस जाने से एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे गोलू घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान उसने खेल-खेल में प्लास्टिक की रस्सी अपने गले में डाल ली। बताया जा रहा है कि रस्सी घर के पीछे झाड़ी में कहीं फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना
की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

