सरायकेला-राजनगर मार्ग पर तितिरविला पुलिया के पास पलटा ट्रेलर, घंटों बाधित रहा आवागमन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला-राजनगर मार्ग पर तितिरविला पुलिया पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेलर पलटा, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई। पुलिस और जेसीबी की मदद से दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोग जर्जर पुलिया की स्थिति के कारण प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं।

सरायकेला-राजनगर मार्ग पर तितिरविला पुलिया के पास पलटा ट्रेलर, घंटों बाधित रहा आवागमन

सरायकेला। सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर स्थित तितिरविला पुलिया पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेलर पलट गया। इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा किया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।बताया जा रहा है कि ट्रेलर सरायकेला से राजनगर की ओर जा रहा था। जर्जर पुलिया और डायवर्शन से बढ़ रहा खतरावर्तमान में नया पुलिया जर्जर होने के कारण दो महीने से मरम्मत कार्य चल रहा है। भारी वाहनों के लिए पुराने संकरे पुलिया से डायवर्शन बनाया गया है, जहां ढलान और बड़े गड्ढे होने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।

डायवर्शन पर उड़ती धूल से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डायवर्शन को तुरंत दुरुस्त करने और पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।