Saraikela News: भीमखंदा में श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का समापन, हजारों कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: राजनगर। शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का सोमवार को पूर्णिमा के अंतिम सोमवार के साथ समापन हो गया। हजारों कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। समिति अध्यक्ष ने भीमखंदा के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। जय महाकाल सेवा ग्रुप ने सेवा शिविर लगाकर चना, गुड़, शरबत और चाय का वितरण किया।

भीमखंदा में श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का समापन, हजारों कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
भीमखंदा में श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का समापन, हजारों कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

Saraikela News: राजनगर। शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का सोमवार को पूर्णिमा के अंतिम सोमवार के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर ओडिशा, बंगाल, जमशेदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह छह बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।

श्रद्धालुओं की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए समिति की ओर से कतारबद्ध जलाभिषेक की व्यवस्था की गई। समिति सदस्यों ने पूरे श्रावण माह के दौरान कांवरियों के लिए नाश्ता, प्रसाद और शरबत की व्यवस्था की।

भीमखंदा का महत्व

समिति अध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो ने बताया कि श्रावण के प्रत्येक सोमवार को भीमखंदा में बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंचते हैं। उन्होंने भीमखंदा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडव यहां आए थे। यहां भीम द्वारा बनाए गए चूल्हे, अर्जुन द्वारा पूजे गए शिवलिंग, हाथी-घोड़े के पंजों के निशान और अन्य प्राचीन चिन्ह मौजूद हैं। नदी के बीच स्थिति शिवलिंग की भी नियमित पूजा होती है।

सामाजिक सेवा

अंतिम सोमवार पर जय महाकाल सेवा ग्रुप ने सेवा शिविर लगाकर चना, गुड़, शरबत और चाय का वितरण किया। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सामान्य प्रश्न

✦श्रावणी मेला कब संपन्न हुआ?−
श्रावणी मेला सोमवार को पूर्णिमा के अंतिम सोमवार के साथ समापन हो गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: भीमखंदा में श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का समापन, हजारों कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक