ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाभव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

फोटो15एसकेपी-3 कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन...

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाMon, 15 Oct 2018 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला प्रखंड के मुरुप में नवनिर्मित भव्य माता मनसा मंदिर व मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा दो किमी दूर संजय नदी के माता ठाकुराणी दरह से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा माता ठाकुराणी दरह से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई जो मुख्य रास्ते से गुजरती हुई मंदिर परिसर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की गई। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भक्तों व श्रद्वालुओं के स्वागत में जगह जगह पुष्प वर्षा किया। मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा के पश्चात समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान से सुख समृद्वि में होती है वृद्वि: अर्जुन मुंडा

मुरुप में मंदिर प्रतिष्ठा के कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। मुंडा कन्याओं के साथ कलश यात्रा में पैदल चलते हुए मंदिर पहुंचे और मंदिर का उद्घाटन किया।

मुंडा ने कहा कि पूजा से मन के साथ आत्मा को शांति मिलती है और हमें अपने व समाज के लिए कुछ करने की नयी ताकत के साथ प्रेरणा मिलती है। इससे पूर्व मुंडा ने माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति व समृद्वि की कामना की। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय, मुखिया धनुराम महाली, मुरली प्रधान, लालमोहन महतो, गणेश प्रामाणिक, रामनाथ होता, भैरव प्रधान, अरुण प्रधान, हेमसागर प्रधान, विजेन प्रधान, अजय प्रधान, हेमंत प्रधान व आशीष प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें