ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलासब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आज रवाना होगी टीम

सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आज रवाना होगी टीम

सरायकेला: रामगढ़ के रजरप्पा स्टेडियम में 10 जून से प्रथम झारखंड राज्य सब जूनियर...

सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आज रवाना होगी टीम
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाFri, 09 Jun 2023 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला। रामगढ़ के रजरप्पा स्टेडियम में 10 जून से प्रथम झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिसके लिए 24 सदस्यीय जिला एथलेटिक्स टीम शुक्रवार को कांड्रा स्टेशन से रामगढ़ के लिए रवाना होगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया रामगढ़ जाने वाली टीम के कप्तान विश्वजीत महतो होंगे। इसके अलावे अंडर-14 बालक टीम में सुचांद महतो, भगीरथ महतो,सुदेश सिंह भुंडा,लक्ष्मण पूर्ति,शशीकांत सिंह मुंडा व अक्षत कुमार महतो है जबकि अंडर-14 बालिका टीम में स्मृति कुमारी,काजल कुईरी,लिया सिंह मुंडा व स्वीटी कुमारी है। अंडर-16 बालक वर्ग में मिलन सोय,सागर मुर्मू, विनोद सिंह मुंडा,उमेश तांन्तुबाई,तापस कुमार पांडे, अंडर-16 बालिका वर्ग में रानी कुमारी,पुनम महतो,मनिका महतो,सरिता महतो,लक्ष्मी सिंह मुंडा,प्रियंका महतो,लखी रानी महतो व सेनुका महतो हैं। जिला एथलेटिक्स टीम टीम कोच दामोदर जामुदा व टीम मैनेजर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में रवाना होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें