Saraikela News: शिक्षक की संदिग्ध मौत मामले में दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला में शिक्षक अमित कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गंभीर हो गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि अमित को बेहोश करके नदी में फेंका गया। पुलिस ने मृतक के साथ आखिरी बार रहे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।

शिक्षक की संदिग्ध मौत मामले में दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

Saraikela News: सरायकेला। चमारू-कोलाबिरा पुल के नीचे संजय नदी से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शिक्षक अमित कुमार उर्फ जीतेन महतो की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों के विरोध के बाद सोमवार को डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि अमित के अंडकोष पर भारी वस्तु से वार कर बेहोश करने के बाद शव नदी में फेंका गया। पुलिस ने मामले में मृतक के साथ अंतिम बार मौजूद रहे मिथुन महतो, दीपक महतो और राजेश महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

अमित शनिवार शाम रिश्तेदारों के साथ निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव कमर भर पानी वाली संजय नदी से बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि अमित कुशल तैराक थे, इसलिए डूबने से मौत की संभावना नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।