झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
सोमवार शाम 07 बजे सरायकेला में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा और झमाझम बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरे, जिससे गर्मी की तपिश कम हुई। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और वातावरण सुहाना हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस बारिश को गर्मी से राहत का कारण बताया।

सरायकेला। सोमवार शाम 07 बजे शहर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और गिरे छोटे-छोटे ओलों ने गर्मी की तपिश को कम करने का काम किया। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद शाम को हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे वातावरण सुहाना हो गया। छोटे-छोटे ओले गिरने के कारण पारा अचानक नीचे आ गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम की इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात दिलाई। हालांकि, अचानक हुए इस बदलाव से आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


