Saraikela News: बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर, 102 मरीजों की हुई जांच
Saraikela News: फोटो-SKL-10-आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन करते नगर उपाध्यक्ष अविनाश कवि सरायकेला,

Saraikela News: । जिला आयुष समिति, सरायकेला के तत्वावधान में मंगलवार को शिव मंदिर के समीप स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने र किया। शिविर के दौरान मुख्य रूप से बुजुर्गों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. मोनालिशा पंडित दास, डॉ. शैलेश कुमार और डॉ. प्रभा रानी महतो ने हड्डियों से संबंधित बीमारियों, मौसमी बुखार और अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित कुल 102 मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी और उनके बीच मुफ्त आयुष दवाओं का वितरण भी किया।
इसके अलावा शिविर में आए ग्रामीणों के लिए मुफ्त रक्तचाप (बीपी) और शुगर (मधुमेह) जांच की भी सुविधा उपलब्ध थी, जिसका लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शिविर में लोगों को निरोग रहने के गुण भी सिखाए गए। योग प्रशिक्षक सुषमा महतो, सुषमा कुमारी और दिनेश कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय सहियाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में सोनमणि गोडसोरा और सबिता खण्डायत सहित अन्य सभी सहियाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भरपूर योगदान दिया।


