Saraikela News: इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान रामचंद्र सोय ने छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने शिक्षा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यालय परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

Saraikela News: इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Saraikela News: खरसावां। खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल मारंगहातु शाखा कुचाई में आयोजित इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान रामचंद्र सोय के हाथों प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अशोका फाउंडेशन के सचिव एवं अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान की ओर से रामचंद्र सोय को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करने के साथ हुई। रामचंद्र सोय ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा जीवन से डर को दूर भगाती है। सफलता की राह दिखाती है। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हैं।

उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में शिक्षक लता कुमारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन छात्रों के उत्साहवर्धन और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।