बीडीओ ने 102 प्रगणकों और 17 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
राजनगर बीडीओ मलय कुमार ने मतगणना में देरी करने वाले 102 प्रगणकों और 17 पर्यवेक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण दिया जाए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रगणकों का कहना है कि उन्होंने काम शुरू कर दिया है, लेकिन पर्यवेक्षकों की लापरवाही के कारण डाटा नहीं दिख रहा।

सरायकेला। राजनगर बीडीओ मलय कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त रुख अपनाया है। बीडीओ ने एचएलओ एप्प पर शुक्रवार तक मतगणना का कार्य समय से शुरू नहीं करने के मामले में 102 प्रगणकों और 17 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्धारित समय पर ऐप के माध्यम से मतगणना की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति उदासीनता माना है। बीडीओ मलय कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते कहा है कि यदि निर्धारित अवधि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इसे सरकारी कार्यों में लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इधर प्रगणकों का कहना है कि उन्होंने एचएलओ एप में काम शुरू कर दिया है और डाटा सिंक भी कर दिया है। लेकिन पर्यवेक्षकों की ओर से डाटा सिंक नहीं करने के कारण उनका डाटा प्रखंड के एप्प में नहीं दिख रहा है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


