बिरसा मुंडा स्टेडियम में वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन
सरायकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम में वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त और नगर अध्यक्ष ने खेल बैंक की शुरुआत की, जो खिलाड़ियों को आवश्यक उपकरण प्रदान करेगा। यह नई सुविधाएँ स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रदर्शन का अवसर देंगी।

खेल बैंक से संवरेगा खिलाड़ियों का भविष्य फोटो-SKL-1- नवनिर्मित वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन के बाद उपायुक्त, नगर अध्यक्ष एंव खिलाडीसरायकेला, संवाददाता । जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार का दिन खिलाड़ियों के लिए सौगात लेकर आया। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया।इस विशेष अवसर पर खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए खेल बैंक की भी शुरुआत की गई। यह बैंक खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराएगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा।
इससे वे न केवल बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को समर्पण और अनुशासन के साथ खेल का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिले में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देना आवश्यक है, ताकि वे आगे बढ़कर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम में स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो. दिलदार, जिला खेल पदाधिकारी सुमंत मोहंती, सिकंदर महतो समेत कई खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


