Saraikela News: अवैध पार्किंग पर 25 वाहनों से वसूला 1.70 लाख जुर्माना

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

Saraikela News: शनिवार को सरायकेला जिले में अवैध रूप से सड़क किनारे पार्क किए गए भारी वाहनों के खिलाफ एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने 25 वाहनों पर कार्रवाई की और 1,70,000 रुपये का जुर्माना वसूला। वाहन चालकों को अवैध पार्किंग के नुकसान और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के बारे में चेतावनी दी गई।

Saraikela News: अवैध पार्किंग पर 25 वाहनों से वसूला 1.70 लाख जुर्माना

Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता। शनिवार को जिले में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी शांकचार्य सामड़, मोटरयान निरीक्षक एवं यातायात पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने सड़कों के किनारे बेतरतीब और अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों (ट्रकों और हाइवा) की सघन जांच की। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 25 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,70,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासन ने माइकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी। चालकों को बताया गया कि इस प्रकार की अवैध पार्किंग से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी बढ़ जाती है। विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे प्रतिष्ठान में आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर या निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था करें। पंप के बाहर सड़क पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग नहीं करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: अवैध पार्किंग पर 25 वाहनों से वसूला 1.70 लाख जुर्माना