सरायकेला के भंडारीसाई स्कुल में तिथि भोजन का आयोजन, बच्चो ने लिया पनीर का स्वाद

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत विद्यालयों में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में मेनू में पनीर, दाल, एवं हरी सब्जियां शामिल थीं। यह कार्यक्रम बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और मध्याहन भोजन योजना को आम भोजन से हटाकर विशेष बनाने के लिए किया गया।

सरायकेला के भंडारीसाई स्कुल में तिथि भोजन का आयोजन, बच्चो ने लिया पनीर का स्वाद

सरायकेला । राज्य एवं जिला स्तर के निर्देशानुसार विद्यालयों में तिथि भोजन का आयोजन विभिन्न स्कुलो में किया गया । सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारीसाई में तिथि भोजन के आयोजन मे मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड मध्यान भोजन कोषांग के राजाराम महतो, संकुल साधन सेवी राजकुमार प्रधान, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार महतो, पूर्व सरपंच राजाराम महतो, अध्यक्ष हिमांशु दास, ग्राम प्रधान दिलीप महतो, उक्त विद्यालय के शिक्षक अमूल्य महतो, श्यामल गोप, श्यामा प्रसाद माझी, पूनम लोवादा, उषा महतो एवं सभी छात्र-छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह से कार्यक्रम करने से बच्चों की उपस्थिति तथा मध्याहन भोजन योजना का मेनू से हटकर कुछ अलग तरह का बनाने से अच्छा स्वादिष्ट तथा बच्चों की खाने में रुचि को बढ़ावा देता है और बच्चों को नियमित आने में सरकार के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि बच्चे नियमित विद्यालय आए ।

मेनू में पनीर, पालक, दाल, चावल, आलू, एवं हरी सब्जी तथा अचार, पापड़, सलाद इत्यादि सभी बच्चों को खिलाया गया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।