सरायकेला छऊ महोत्सव में बिखरेगा सुरों का जादू, मशहूर गायिका सोना महापात्रा बढ़ाएंगी रौनक

Apr 06, 2026 03:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला के राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में 12 अप्रैल को छऊ महोत्सव का आयोजन होगा। ओडिशा की मशहूर गायिका सोना महापात्रा इस महोत्सव में भाग लेंगी। उन्होंने 'रंगवती' जैसे गानों से पहचान बनाई है और अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।

सरायकेला छऊ महोत्सव में बिखरेगा सुरों का जादू, मशहूर गायिका सोना महापात्रा बढ़ाएंगी रौनक

सरायकेला। सरायकेला के ऐतिहासिक राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में आयोजित होने वाले आगामी 'छऊ महोत्सव' को लेकर संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ओडिशा की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका और 'रंगवती' फेम सोना महापात्रा 12 अप्रैल को इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। ओडिशा में जन्मीं सोना महापात्रा सीईटी भुवनेश्वर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड एचआरडी, पुणे से मार्केटिंग और सिस्टम्स में एमबीए किया है।उन्होंने टीवी शो सत्यमेव जयते के माध्यम से "मुझे क्या बेचेगा रुपैया" और "बेखौफ आज़ाद" जैसे गीतों के माध्यम से काफी लोकप्रियता हासिल की और वह इसके संगीत प्रोजेक्ट की कार्यकारी निर्माता थीं।

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के विशेष आग्रह पर सोना महापात्रा ने महोत्सव में आने का न्योता स्वीकार कर लिया है। अपनी बुलंद और सुरीली आवाज से देशभर में पहचान बनाने वाली सोना महापात्रा इस शाम अपने लोकप्रिय गानों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देंगी। गौरतलब है कि उनका 'रंगवती' गाना विश्व स्तर पर चर्चित रहा है। जिला प्रशासन और कला केंद्र कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।