छऊ महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक शैली के मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

छऊ नगरी सरायकेला में रविवार को संगीत की अद्भुत शाम का आयोजन हुआ। सोना महापात्रा ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में पारंपरिक और आधुनिक शैली का मिश्रण पेश किया। उनके बहुचर्चित गीत ''रंगवती'' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था।

छऊ महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक शैली के मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीता

सरायकेला। छऊ नगरी सरायकेला में रविवार को संगीत की अद्भुत शाम सजी। सोना महापात्रा ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में छऊ महोत्सव के दूसरे दिन पारंपरिक और आधुनिक शैली के मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उनका बहुचर्चित गीत ''रंगवती'' रहा। गाने के सुर जैसे ही स्टेडियम में गूंजे कि दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक संगीत के प्रति उनके समर्पण की भी झलक दिखाई। उन्होंने अन्य कई गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। करीब दो घंटे के उनके कार्यक्रम में उनके साथ पूरी टीम आई थी, जिनके मार्गदर्शन में उनके सुरीले जादू से स्टेडियम गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत तक स्टेडियम का परिसर दर्शकों के उत्साह और तालियों से गूंजता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।