विशेष पेंशन शिविर में लंबित मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हो गया है। जिले के सभी प्रखंडों में 'विशेष पेंशन शिविर' का आयोजन 13 मई तक चलेगा। शिविरों का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटारा करना और नए आवेदन लेना है।

विशेष पेंशन शिविर में लंबित मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में ''विशेष पेंशन शिविर'' का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 मई तक चलेगा। पात्र लाभुकों का होगा भौतिक सत्यापन

शिविरों का मुख्य उद्देश्य

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लंबित मामलों का तत्काल निपटारा करना है। उपायुक्त ने शिविरों में लाभुकों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है, ताकि योजना में पारदर्शिता बनी रहे और केवल वास्तविक व पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले। शिविर में सभी को आधार कार्ड लेकर आने को कहा गया है। सत्यापन में उपस्थित न होने पर संबंधित व्यक्ति का नाम सूची में विलोपित कर दिया जाएगा।

नए आवेदन भी लिए जाएंगे

शिविरों में न केवल पुराने मामलों को सुलझाया जा रहा है, बल्कि ऐसे नए पात्र व्यक्ति जो अब तक योजना से नहीं जुड़ पाए हैं, उनसे आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की कोशिश है कि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को शिविरों का संचालन बेहतर तरीके से करने और सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, शिविर स्थलों पर आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा व सहयोग के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा गया है।

FAQs

विशेष पेंशन शिविर कब तक चलेगा?
विशेष पेंशन शिविर 13 मई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।