कौशल विकास और आजीविका को लेकर डीसी ने की बैठक
सरायकेला में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन पर समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। विभिन्न औद्योगिक संस्थानों से रिक्त पदों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की बात कही गई। स्किल पार्क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

उद्देश्य प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को रोजगार से जोड़ना है -जिले में स्किल पार्क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश सरायकेला, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी ने कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन को लेकर समीक्षा बैठक की। जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, श्रमिक पंजीकरण, प्लेसमेंट एवं स्वरोजगार से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का वास्तविक उद्देश्य प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। विभिन्न औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र संस्थानों से प्राप्त रिक्त पदों की मांग एवं अनुशंसा के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि कैंप आयोजित कर विभागीय योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए जाएं। छूटे हुए श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जिले में स्किल पार्क के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीसी ने जिले के सभी 8 प्रखंडों में नव पदस्थापित श्रम परिवर्तन पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर, संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोटो : SKL-6-कौशल विकास एवं आजीविका की समीक्षा करते डीसी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



