आदित्यपुर : भाजपा नेता के घर फायरिंग में नालंदा के अपराधी समेत तीन गिरफ्तार
सरायकेला में भाजपा नेता सपन दास के घर पर 7 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक बिहार का भी आरोपी है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और स्कूटी भी बरामद की है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सरायकेला, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के घर पर फायरिंग दहशत फैलने के उद्देश्य से की गयी थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इनमें बिहार के नालंदा का भी एक अपराधी शामिल है, जो वर्तमान में कदमा में रह रहा था। इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना के बाद एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में एसआईटी बनी थी। टीम ने जांच के दौरान तीनों अपराधियों की संलिप्ता पायी। एसपी ने बताया कि 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में पथराव एवं हथियार लहराने की घटना में भी तीनों की संलिप्ता थी, जिसमें आदित्यपुर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया था।
सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।सात अप्रैल की सुबह की गयी थी फायरिंग : भाजपा नेता सपन दास के घर पर 7 अप्रैल की सुबह स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की थी। गोलियां खिड़की की ग्रिल में लगी थी। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गये थे। उसके बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।छापेमारी में ये थे शामिल : छापेमारी दल में एसडीपीओ समीर सवैया, थाना प्रभारी बिरोद तिर्की, अवर निरीक्षक सुनिल कुमार सिंह, विनोद टुडू, राग कुमार सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल आदि शामिल थे।ये हुए गिरफ्तार : 1. चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा (20 वर्ष), गालूडीह बस्ती निवासी है। वर्तमान में त्रिपुरारी कॉलोनी, माझी टोला आदित्यपुर में भाड़े के मकान में रह रहा था।2. राजू कुम्हार उर्फ राजू टकला (24 वर्ष), सिरुम, नीमडीह निवासी है। वर्तमान में सालडीह बस्ती में भाड़ेदार था।3. प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा (20 वर्ष), कियरी बिगहा, थाना पलवरपुर, जिला नालंदा (बिहार) निवासी है। वर्तमान में रामजनम नगर, रोड नंबर-6, कदमा में भाड़ेदार के रूप में रह रहा था।हथियार व गोली बरामद : अभियुक्तों के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन में भरी 4 जिंदा गोली एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी (जेएचसीजेड-8357) बरामद की गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


