Saraikela News: मातकमडीह ने सीनी को 5-1 से रौंदा, सुपर लीग में दर्ज की पहली जीत

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: खरसावां में अर्जुना-कप 2026 के तहत आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग में एसएफए मातकमडीह ने सुमित एफसी सीनी को 5-1 से हराया। पहले हाफ में मातकमडीह ने तीन गोल किए, जिसमें सुखराम सोरेन, विश्वनाथ सिंह सरदार और मलखान सिंह सरदार ने गोल दागे। दूसरे हाफ में भी मातकमडीह का दबदबा बना रहा।

Saraikela News: मातकमडीह ने सीनी को 5-1 से रौंदा, सुपर लीग में दर्ज की पहली जीत

Saraikela News: खरसावां,संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना-कप 2026 के तहत गुरुवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में एसएफए मातकमडीह और सुमित एफसी सीनी के बीच मुकाबला हुआ। एकतरफा मुकाबले में एसएफए मातकमडीह ने सुमित एफसी सीनी को 5-1 से पराजित कर सुपर लीग में पहली जीत दर्ज की। मातकमडीह की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में लगातार तीन गोल दागकर टीम ने सीनी पर दबाव बना दिया। मैच का पहला गोल सुखराम सोरेन ने किया। इसके बाद डी-एरिया में मिले पेनाल्टी किक को विश्वनाथ सिंह सरदार ने गोल में बदलकर बढ़त 2-0 कर दी। मलखान सिंह सरदार ने शानदार गोल दागते हुए पहले हाफ में अपनी टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ का प्रदर्शन

दूसरे हाफ में भी मातकमडीह का दबदबा जारी रहा। सुखराम सोरेन ने अपना दूसरा गोल दागा, जबकि भीम ने भी गोल कर टीम की बढ़त और मजबूत कर दी। सुमित एफसी सीनी की ओर से एक गोल किया गया, लेकिन मातकमडीह ने 5-1 की बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए शानदार जीत हासिल की।

मुकाबले की टीम रणनीति

मुकाबले में मातकमडीह के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक फुटबॉल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ टीम ने सुपर लीग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

अगला मुकाबला

जिला फुटबॉल सुपर लीग का अगला मुकाबला शुक्रवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेला जाएगा। इसमें बीपीएस हाथीटांड़ का सामना बीएमसी प्रधानगोडा से होगा।

सामान्य प्रश्न

एसएफए मातकमडीह ने किस टीम को हराया?
एसएफए मातकमडीह ने सुमित एफसी सीनी को हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: मातकमडीह ने सीनी को 5-1 से रौंदा, सुपर लीग में दर्ज की पहली जीत