बड़ा हादसा टला: तेज आंधी में उखड़ा देवसभा का पंडाल, मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

राजनगर प्रखंड के रूतडीह गांव में रामनवमी के दौरान आयोजित देवसभा में तेज आंधी के कारण अफरा-तफरी मच गई। पंडाल गिरने से लोग भागने लगे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। आयोजकों ने स्थिति को संभालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 29 मार्च को होगा।

बड़ा हादसा टला: तेज आंधी में उखड़ा देवसभा का पंडाल, मची अफरा-तफरी

राजनगर संवादाता : राजनगर प्रखंड के रूतडीह गांव में रामनवमी के अवसर पर आयोजित देवसभा के दौरान बीती शाम अचानक आई तेज आंधी ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय था। इसी दौरान रात करीब आठ बजे तेज आंधी चलने लगी, जिसकी चपेट में आकर देवसभा का  पंडाल पूरी तरह उखड़ गया और इधर-उधर बिखर गया। पंडाल गिरते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

यदि स्थिति थोड़ी और बिगड़ती, तो कई लोगों के घायल होने की आशंका थी।घटना के बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्थिति को संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस घटना ने कुछ देर के लिए पूरे आयोजन को प्रभावित जरूर किया, लेकिन लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस विशेष देव सभा में रामायण कथाओं पर आधारित कुल 321 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 29 मार्च को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।