Saraikela News: कोल्हान में मूसलाधार बारिश का कहर : उकरी और खापरसाई पुल डूबे, सरायकेला-खरसावां का संपर्क प्रभावित

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: कोल्हान क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियां उफान पर हैं, जिससे खरसावां को सरायकेला और सीनी से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। पुलिया जलमग्न हो गई है और प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Saraikela News: कोल्हान में मूसलाधार बारिश का कहर : उकरी और खापरसाई पुल डूबे, सरायकेला-खरसावां का संपर्क प्रभावित

Saraikela News: सरायकेला। कोल्हान क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे खरसावां को सरायकेला और सीनी से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। संजय नदी और सोना नाला का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के कारण दो प्रमुख पुलिया पानी में डूब चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसावां को सरायकेला से जोड़ने वाली खापरसाई पुलिया और सीनी को खरसावां से जोड़ने वाली उकरी पुलिया जलमग्न हो गई है। पुलिया के ऊपर लगभग 2 फीट तक पानी बह रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक खापरसाई पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था, जबकि उकरी पुलिया पहले ही पूरी तरह डूब चुकी थी। वहीं, लगातार जारी बारिश के कारण शाम होते-होते खापरसाई स्थित पुलिया भी पूरी तरह पानी में समा गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों के पहिए थमने के बीच, मोटरसाइकिल और अन्य छोटे वाहनों के चालक पास में ही बनी एक अन्य पुलिया का सहारा लेकर जान जोखिम में डालकर पार हो रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे उफनती नदी और पुलिया को पार करने का जोखिम न उठाएं और सतर्क रहें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: कोल्हान में मूसलाधार बारिश का कहर : उकरी और खापरसाई पुल डूबे, सरायकेला-खरसावां का संपर्क प्रभावित