Saraikela News: सरायकेला में खरकई नदी का रौद्र रूप, उद्घाटन से पहले ही डूबा करोड़ों का छऊ पार्क

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कई प्रमुख पार्क और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। नवनिर्मित छऊ पार्क को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों की ओर भी बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

सरायकेला में खरकई नदी का रौद्र रूप, उद्घाटन से पहले ही डूबा करोड़ों का छऊ पार्क
सरायकेला में खरकई नदी का रौद्र रूप, उद्घाटन से पहले ही डूबा करोड़ों का छऊ पार्क

Saraikela News: सरायकेला। सोमवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी के उफान में सरायकेला के निचले इलाकों के साथ कई प्रमुख पार्क और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ का प्रभाव

बाढ़ का सबसे अधिक असर नवनिर्मित छऊ पार्क पर पड़ा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस पार्क का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था कि नदी के तेज बहाव ने इसे अपनी चपेट में ले लिया। पानी के दबाव से पार्क की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि लोहे की रैलिंग भी बह गई। पार्क परिसर में पानी पूरी तरह भर गया है।

अन्य प्रभावित क्षेत्र

इसके अलावा माजना घाट मंदिर परिसर स्थित पार्क और उसके समीप बने एक अन्य पार्क में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। तीनों पार्कों के जलमग्न होने से यहां कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को भारी नुकसान की आशंका है।इधर, बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों की ओर भी बढ़ रहा है। धोबासाई इलाके में पानी प्रवेश कर गया है। धोबासाई से श्मशान काली मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बंद हो गया है।तीतिरविला की पुरानी पुलिया भी जलमग्न है और उसके ऊपर करीब तीन फीट पानी बह रहा है। हालांकि, नए पुल से फिलहाल वाहनों का आवागमन जारी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी एवं निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

सामान्य प्रश्न

✦सरायकेला में बाढ़ का कारण क्या है?−
सरायकेला में सोमवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: सरायकेला में खरकई नदी का रौद्र रूप, उद्घाटन से पहले ही डूबा करोड़ों का छऊ पार्क