Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsSevere Delays at Madhupur Post Office Due to Staff Shortage
डिजिटल इंडिया के दौर में मधुपुर डाकघर की सुस्त चाल, समय पर नहीं मिल रही डाक

डिजिटल इंडिया के दौर में मधुपुर डाकघर की सुस्त चाल, समय पर नहीं मिल रही डाक

संक्षेप:

सरायकेला के मधुपुर डाकघर में कर्मियों की कमी के कारण स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता जरूरी पार्सल और सरकारी दस्तावेज समय पर नहीं मिल पाने से नाराज हैं। पोस्टमैन लालबाबू महतो की रिटायरमेंट के बाद कोई नया पोस्टमैन नहीं आया है, जिससे चिट्ठियों का वितरण प्रभावित हुआ है।

Jan 18, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला । मधुपुर डाकघर की कर्मी की कमी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके जरूरी पार्सल और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। यहॉ पर नियुक्त पोस्टमैन लालबाबू महतो 31 दिसंबर 2025 को रिटायर्ड कर गए है जिसके कारण चिट्ठी का वितरण नहीं हो पा रहा है । उक्त जानकारी पोस्टमास्टर सागर नायक ने देते हुए कहा कि विभाग जबतक कोई पोस्टमैन नहीं देता है तबतक उपभोक्ताओं को खुद ही आकर चिट्ठी या पार्सल पोस्टऑफिस से लेके जाना पड़ेगा ।पोस्टमैन की रिक्त पद होने के कारण मधुपुर डाकघर में चिट्ठी का ढेर लग गया है ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिट्ठी या पार्सल घर तक समय पर नहीं पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं मे खास नाराजगी दिख रही है । डिजिटल युग के जमाने मे भी उपभोक्ताओं को खुद डाकघर आकर अपना पार्सल व चिट्ठी लेने को विवश होना पड़ा रहा है ।