संजय ग्राम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक घायल, रेफर

May 07, 2026 09:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला-टाटा मार्ग पर संजय ग्राम के निकट एक दुर्घटना में शंकर महतो (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक आधा किलोमीटर तक घसीट गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

संजय ग्राम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक घायल, रेफर

सरायकेला । सरायकेला-टाटा मार्ग स्थित संजय ग्राम के निकट बुधवार देर रात को एक दुर्घटना में शंकर महतो (35) घायल हो गये । वे अपने घर कांड्रा जा रहे थे कि विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से वे गम्भिर रुप से घायल हो गये । रात होने के कारण के कारण सरायकेला की पेट्रोलिंग टिम वहॉ से गुजर रही थी तो संजय को सडक पर पडा देखा और सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया । सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया ।

उसके सिर में गम्भीर चोट आई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा निवासी संजय महतो सरायकेला एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे तथा देर रात 11 बजे घर लौट रहे थे कि संजय ग्राम में पास तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हे ठोकर मार दी । यहॉ तक कि उनकी बाइक को घसीटते हुए आधा किलोमीटर दुर तक ले गई । पुलिस को संजय का बाइक क्षतिग्रस्त हालत में घटनास्थल से दुर बरामद किया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।