दो बाइक की टक्कर में फेरीवाला गंभीर रूप से घायल , एमजीएम रेफर
राजनगर के सिजुलता स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 68 वर्षीय फेरीवाला रामचंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया। परिजनों में चिंता का माहौल है।

राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर सिजुलता स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पाटाहेंसल निवासी फेरीवाला रामचंद्र प्रजापति (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दिन के करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र प्रजापति पेट्रोल भरवाने के लिए एचपी पेट्रोल पंप की ओर मुड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।फोटो-SKL-07, घायल रामचंद्र प्रजापति।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


