Saraikela News: सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बांधी राखी, दिया सामाजिक एकता का संदेश

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला के सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सदर अस्पताल का दौरा किया और वहां स्वास्थ्य कर्मचारियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इसका उद्देश्य सामाजिक एकता और रिश्तों की पवित्रता को बनाए रखना था। इस पहल की सभी ने सराहना की और छात्राओं को आशीर्वाद दिया गया।

सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बांधी राखी, दिया सामाजिक एकता का संदेश
सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बांधी राखी, दिया सामाजिक एकता का संदेश

Saraikela News: सरायकेला । रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर सरायकेला के सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने एक अनूठी पहल की। प्रिंसिपल फादर एल्विन जोसफ के निर्देश पर छात्राओं ने सदर अस्पताल सरायकेला का दौरा किया और वहां रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया।छात्राओं ने अस्पताल के लैब तकनीशियनों, डॉक्टरों और उपस्थित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन और आपसी सुरक्षा का संदेश देता है। बहनें जहां भाइयों की लंबी उम्र और उनके कल्याण की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की सुरक्षा और सुखी जीवन का संकल्प लेते हैं।विद्यालय

प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता, समरसता तथा रिश्तों की पवित्रता को बनाए रखना है। इस पूरे आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन बेहद सराहनीय रहा। अस्पताल कर्मियों ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और भावुक होकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बांधी राखी, दिया सामाजिक एकता का संदेश