सरायकेला पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत गुम हुए 7 मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत 7 गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई इस पहल में सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी मदद से मोबाइल्स का लोकेशन ट्रेस किया गया। बरामद मोबाइल्स के मालिकों को उन्हें सही सलामत सौंपा गया, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

सरायकेला पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत गुम हुए 7 मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल्स की तलाश के लिए चलाए जा रहे 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा लॉन्च किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को सरायकेला थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 7 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चोरी गये मोबाईल तबतक पता नहीं लगा सकते जबतक मोबाईल लेने वाला उसमे कोई सिम नहीं डालता । जैसे ही सिम डालने के लिए मोबाईल ऑन होता है वैसे ही लोकेशन का पता चल जाता है । इसी के तहत गुमशुदा मोबाईल का पता चल पाया ।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली सफलताइन मोबाइलों को खोजने के लिए दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी मदद ली गई। तकनीकी टीम के अथक प्रयासों से गुम मोबाइल्स का लोकेशन ट्रेस किया गया और सभी 7 मोबाइलों को बरामद कर लिया गया। बरामद किए गए मोबाइल्स को पूरी जांच और पहचान (सत्यापन) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सरायकेला थाना में सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन्होंने सरायकेला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही मोबाईल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तुरंत थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराये ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।