Saraikela News: सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का फाइनल रिहर्सल संपन्न

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास क

सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का फाइनल रिहर्सल संपन्न
सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का फाइनल रिहर्सल संपन्न

Saraikela News: सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उपायुक्त ने समारोह को गरिमापूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। मौसम को देखते हुए मैदान का समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल और सुचारू पार्किंग समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा।एसपी ने परेड में शामिल सुरक्षा बलों और स्कूली छात्राओं की सराहना करते हुए अनुशासन और कदमताल के साथ समारोह को सफल बनाने की अपील की।फुल

ड्रेस परेड में जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, होमगार्ड और एनएपी की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला की छात्राओं ने भी परेड में भाग लिया। वहीं सरायकेला और राजनगर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का बैंड दल विशेष आकर्षण रहा। मौके पर एसडीओ अभिनव प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का फाइनल रिहर्सल संपन्न