राजा प्रताप आदित्य सिहंदेव ने चलाया 'घर-घर जाकर' अभियान
सरायकेला नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने 'घर-घर जाकर' अभियान शुरू किया है। उन्होंने स्थानीय ओड़िया संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया और मतदाताओं से समर्थन मांगा। उनका फोकस बुनियादी सुविधाओं में सुधार और युवाओं के साथ विकास चर्चा करना है। उनका अभियान आम जनता के बीच उनकी पैठ को मजबूत करने की कोशिश है।
सरायकेला । नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने मंगलवार को 'घर-घर जाकर' अभियान के तहत जनसंपर्क तेज कर दिया है। हंसाहड़ी वार्ड संख्या आठ से पदयात्रा करते हुए घर-घर जाकर लोगो से समर्थन मांगा ।अभियान के दौरान राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव न केवल अपनी जीत के लिए समर्थन मांग रहे हैं, बल्कि स्थानीय ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण की बात भी प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि भौगोलिक रूप से भले ही सीमाएं अलग हों, लेकिन यहाँ के लोगों का दिल और संस्कृति आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी है।
इस अभियान के तहत वे घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं और युवाओं से क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। उनका मुख्य फोकस स्थानीय परंपराओं और जगन्नाथ संस्कृति को बचाए रखने पर है। नगर निकाय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और सफाई की स्थिति में सुधार को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया है। हाल ही में उन्होंने चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल किया है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उनके समर्थकों का मानना है कि 'घर-घर जाकर' अभियान से आम जनता के बीच उनकी पैठ और मजबूत होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




