
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे राजा प्रताप
सरायकेला में आगामी चुनाव को लेकर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा है।
सरायकेला,संवाददाता। आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी। उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। वे पैलेस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सरायकेला जनता की मांग पर चुनाव मैदान में खड़ा होंगे। कोई भी पार्टी समर्थन कर सकता है, वे स्वतंत्र हैं लेकिन वे जनता के प्रत्याशी हैं।
उन्होंने कहा कि 10 साल तक सरायकेला नगर में काम करने का मौका मिला। जिसमें कई लोगों को आवास देने का काम किया, कई काम किया गया जो सरायकेला के विकास में दिखता है। कॉन्फ्रेंस में राजा साहब ने सार्वजनिक रूप से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा है। इसी बीच, कांग्रेस जिला इकाई ने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि पार्टी राजा साहब की विचारधारा और विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें अपना समर्थन प्रदान करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




