सरायकेला बाजार परिसर में सुमित कुमार चौधरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने बाजार परिसर में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिले और विकास के लिए समर्थन मांगा। सुमित ने कहा कि यदि जनता उन्हें चुनेगी, तो वे सरायकेला में मूलभूत सुविधाओं को सुधारेंगे।
सरायकेला । नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को सरायकेला के बाजार परिसर में सैंकडो कार्यकर्ताओ के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाया । दुकान-दुकान जाकर लोगो से मिले तथा एक युवा को समर्थन देने की अपील की । सुमित ने कहा कि अगर जनता उन्हें चुनती है तो वे सरायकेला में विकास की एक नई राह लिखेंगे, लाइब्रेरी से लेकर सड़क, नाली, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं को जड़ से दूर करेंगे । जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उन्हें नेता के रूप में नहीं बल्कि बेटा के रूप में चुनें।
जनसंपर्क अभियान में उनके साथ राजा सिहंदेव, सुदीप पट्टनायक, बद्री दारोगा, मीनाक्षी पट्टनायक, परशुराम कवि, चिरंजीवी महापात्र, कुश कर, राजीव महापात्र, महापात्र, राजकुमार सिंह, बीजू दत्ता, सोहन सिंह, राजेश नंदा, दुखु साहू, राजा ज्योतिषी, संजीव सतपथी, रीता पट्टनायक, सूरया देवी, जाया पट्टनायक, सुदीप महांती, विंदेश्वरी महतो उपस्थित थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



