Saraikela News: जिला अभियंता के अभाव में जिप के विकास कार्य ठप, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में जिला अभियंता के एक महीने से अनुपस्थित रहने के कारण विकास योजनाएं रुकी हुई हैं। तकनीकी अधिकारी की कमी से टेंडर प्रक्रिया और संवेदकों के भुगतान प्रभावित हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उपायुक्त से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, जिससे कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Saraikela News: जिला अभियंता के अभाव में जिप के विकास कार्य ठप, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में जिला अभियंता के पिछले एक महीने से अनुपस्थित रहने के कारण विकास योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। तकनीकी अधिकारी के अभाव में टेंडर प्रक्रिया, नए एकरारनामे और संवेदकों के करोड़ों रुपये के भुगतान लंबित हैं। इस पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नाराजगी जताते हुए उपायुक्त से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, लेकिन जिला अभियंता के नहीं रहने से फाइनल बिल अटक गए हैं, जिससे कई संवेदकों ने काम अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक हैं, ऐसे समय में विकास कार्यों का ठप होना चिंता का विषय है।जिला

परिषद की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन देकर किसी अन्य तकनीकी अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार देने की मांग की गई थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे जनप्रतिनिधियों और लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।