Saraikela News: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर नगर पंचायत सरायकेला में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला नगर पंचायत ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ, पौधा-रोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Saraikela News: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर नगर पंचायत सरायकेला में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान

Saraikela News: सरायकेला। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत सरायकेला की ओर से स्वतंत्रता दिवस, जनभागीदारी, स्वच्छ सरायकेला, राष्ट्रसेवा की थीम पर एक दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, स्वच्छता सेवाग्रहियों एवं सेवादूतों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वयं श्रमदान किया। आम नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद अंजली राय, गौतम नायक, बिक्रम सिंह मोदक, बरुण कुमार साहू एवं सपन कामिला उपस्थित रहे।

नगर पंचायत के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के क्रम में “एक पेड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधा-रोपण कर अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और पौधा रोपण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। शहीदों की स्मृति भी संजोएं, प्रकृति और पर्यावरण भी बचाएं, इसके साथ ही “एक संकल्प सरायकेला के नाम” के तहत जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता सेवाग्रहियों, सेवादूतों एवं नागरिकों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, जल संरक्षण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर नगर पंचायत सरायकेला में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान