आयुर्वेद स्वस्थ और दीर्घायु जीवनशैली का सशक्त माध्यम: मनोज चौधरी
23 सितंबर 2025 को सरायकेला में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली का विषय 'आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए' था। इसमें नगर पंचायत के पूर्व...

सरायकेला आयुर्वेद दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरायकेला नगर वासियों के मध्य आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए" थीम के प्रति जन जागरण के लिए आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को आयुष विभाग सरायकेला के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह पतंजलि योगपीठ के जिला प्रतिनिधि मनोज चौधरी, जिला आयुष पदाधिकारी डां पूनम कुमारी,योग प्रशिक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं बालक मध्य विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ जिला आयुष पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी जी के द्वारा किया गया। यह रैली जिला आयुष आयुष ऑफिस से सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल तक जाकर संपन्न हुई।
यह रैली आयुर्वेदा फ़ॉर पीपल एंड प्लान्ट" की थीम पर आधारित रही, जिसमें आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




