Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsSand Auction Process Initiated to Resolve Sand Shortage in Saraikela District
जिले में बालू की समस्या होगी दूर, जल्द होगी घाटों की नीलामी

जिले में बालू की समस्या होगी दूर, जल्द होगी घाटों की नीलामी

संक्षेप:

सरायकेला जिले में बालू की समस्या को हल करने के लिए बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। घाटों को दो समूहों में बांटा गया है, ग्रुप ए और ग्रुप बी। ग्रुप ए की न्यूनतम बोली 25 करोड़ और ग्रुप बी...

Sep 04, 2025 05:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, संवाददाता। जिले में बालू की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए बालू घाटों की नीलामी होगी, जिसकी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। घाटों को दो समूहों ग्रुप ए (चांडिल) और ग्रुप बी (सरायकेला) में बांटकर नीलामी होगी। ग्रुप ए की न्यूनतम बोली लगभग 25 करोड़ होगी, जिसमें सोरो-जरगोडीह, सोरो-बिरडीह, बामुंडीह-गोविंदपुर-सापदा और बालीडीह-चांडिल के घाट शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी की न्यूनतम बोली 20 करोड़ से शुरू होगी, जिसमें सरायकेला अनुमंडल के सरजामडीह, नुआडीह, चमारु, जादुडीही, बालीडीह-राजनगर, लक्ष्मीपुर और बालीडीह-चांडिल के घाट शामिल हैं। नीलामी प्रक्रिया में कई बड़ी कंपनियां शामिल हो सकती हैं। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा।