खरसावां मॉडल स्कूल के छात्र समीर बेहरा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

Jan 19, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

खरसावां के समीर बेहरा ने मणिपुर में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बालिका प्रतिभागी सुरभि पाल के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। समीर की माता-पिता मजदूर हैं, और वह ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने का सपना देखता है।

खरसावां मॉडल स्कूल के छात्र समीर बेहरा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

खरसावां, संवाददाता मणिपुर की राजधानी इंफाल में 14 से 18 जनवरी तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स आर्चरी चैंपियनशिप में मॉडल स्कूल खरसावां की कक्षा 12वीं आर्ट्स के छात्र समीर बेहरा ने बालिका प्रतिभागी सुरभि पाल के साथ संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसकी खबर मिलने पर विद्यालय में स्वागत की तैयारी चल रही है। प्रभारी प्रधानाचार्य बासुमति मिश्रा ने समीर की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि समीर तीरंदाजी के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। उसकी इच्छा है कि भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित करे।

इस लक्ष्य को पाने के लिए वह कक्षा 8वीं से ही नियमित अभ्यास करता आ रहा है। समीर इससे पहले भी अंडर-14 में एवं अंडर-17 वर्ग में दो बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुका है। खरसावां के टुनियाबाड़ी निवासी समीर बेहरा तीन भाइयों में मझला है। उसके पिता इंद्रजीत बेहरा एवं माता संजू बेहरा दोनों मजदूरी करते हैं। शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास चन्द्र महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता देवी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने समीर बेहरा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;