डीसी और एसपी ने स्वयं स्कूली बच्चों, युवाओं के साथ दौड़ दिया जीवन रक्षा का संदेश

Jan 31, 2026 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रोड सेफ्टी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। डीसी और एसपी ने बच्चों के साथ दौड़ कर जीवन रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।

डीसी और एसपी ने स्वयं स्कूली बच्चों, युवाओं के साथ दौड़ दिया जीवन रक्षा का संदेश

सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। डीसी और एसपी ने स्वयं स्कूली बच्चों, युवाओं के साथ दौड़ कर जीवन रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट इस्तेमाल की शपथ दिलाई गई। जिला परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ की शुरुआत इंडोर स्टेडियम से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी दौड़ में शामिल हुए। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए डीसी और एसपी स्वयं भी उनके साथ दौड़ते नजर आए।

डीसी नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एंबुलेंस और चिकित्सा दल पूरी दौड़ के दौरान तैनात रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। दौड़ के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए चल रहे थे। तख्तियों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता स्लोगन लिखे हुए थे। लगभग तीन किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ के दौरान परिवहन विभाग की ओर से आम लोगों के बीच जागरूकता पर्चों का भी वितरण किया गया । इस अवसर पर डीसी सिंह ने जिले वासियों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं। बताया कि सरकार की योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों को सरकार पुरस्कार देती है। ऐसे ही नागरिकों को किसी भी प्रकार की गवाही या कोर्ट-कचहरी के लिए बाध्य नहीं किया जाता है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, डॉक्टर चंदन कुमार, एमवीआई दिलीप कुमार, रवि प्रसाद, कुंदन वर्मा, आशुतोष कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;