ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाझारखंड राज्य के अधूरे सपने को पुरा करने का संकल्प

झारखंड राज्य के अधूरे सपने को पुरा करने का संकल्प

खरसावां में आजसू पाटी के 35 वां स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण, बारी-बारी से...

झारखंड राज्य के अधूरे सपने को पुरा करने का संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाTue, 22 Jun 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

खरसावां में आजसू पाटी के 35 वां स्थापना दिवस पर

किया पौधारोपण, बारी-बारी से स्वं निर्मल महतो को दी श्रद्वाजंलि

अलग झारखंड राज्य का उद्देश्य अधूरा : शिव कुमार

खरसावां। संवाददाता

खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आजसू पार्टी का 35वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। खरसावां के आजसू प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेता-कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले खरसावां के आकर्षिणी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। तदुपरांत खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आजसू के संस्थापक स्व. निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और पार्टी के नीति व सिद्धांतों के आधार पर कार्य करने एवं अलग झारखंड राज्य के अधूरे सपने को पुरा करने का संकल्प लिया।

साह ने कहा कि दुर्भाग्यवश अलग झारखंड राज्य का उद्देश्य आज भी अधूरा है। कहा, आने वाले समय में सबके प्रयास से संगठन को और भी धारदार बनाया जाएगा।

वहीं, आजसू के कोल्हान छात्र नेता धर्मराज प्रधान ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक बूथ में 10-10 पौधे लगाये जायेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विस प्रभारी रामरतन महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, गणेश महतो, धर्मराज प्रधान, अनिल कुमार, लालजी जारिका, दर्शन सिंह हाईबुरू, बुड़न देवगम, कार्तिक गोप, राम हाईबुरू, सनातन महतो, सुभाष नायक, गयाराम महतो, शंभूनाथ मंडल, करण सिंह जामुदा आदि उपस्थित थे।

खरसावांः फोटों संख्या 2 आजसू स्थापना दिवस पर स्वं निर्मल महतो को श्रद्वाजंलि नेता-कार्यकर्ता।

खरसावांः फोटों संख्या 3 खरसावां में आजसू पाटी के स्थापना दिवस पर बैठक करते कार्यकर्तागण।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें