कांड्रा में निर्माणाधीन नाली बनी आफत, बारिश के बाद पांच घरों में घुसा गंदा पानी; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला के कांड्रा पंचायत के बांधकुली क्षेत्र में विकास कार्यों के चलते ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नाली में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण तेज बारिश के बाद गंदा पानी घरों में भर गया। स्थानीय निवासियों का सामान खराब हो गया और परिवारों को डर के कारण रात बितानी पड़ी।

कांड्रा में निर्माणाधीन नाली बनी आफत, बारिश के बाद पांच घरों में घुसा गंदा पानी; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरायकेला । कांड्रा पंचायत के बांधकुली क्षेत्र में विकास कार्य ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। यहाँ बनाई जा रही निर्माणाधीन नाली में जल निकासी (आउटलेट) की सही व्यवस्था न होने के कारण शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। शनिवार को क्षेत्र में अचानक हुई तेज बारिश के बाद नाली का गंदा पानी बैक मार गया, जिससे वह सीधे ग्रामीणों के घरों में जा घुसा। नाली के गंदे पानी के तेज बहाव के कारण स्थानीय निवासी बुलु गोराई, मनोज गोराई, जय गोराई और मधु गोराई के घरों में रखा कीमती सामान पूरी तरह खराब हो गया। सबसे बदतर स्थिति बुद्धेश्वर गोराई के परिवार की रही। उनके मिट्टी के घर में घुटने तक पानी भर गया, जिससे कच्चा मकान ढहने का खतरा पैदा हो गया है। जान-माल के डर से पीड़ित परिवार को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।

----ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना के बाद से बांधकुली के ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सोचे-समझे और बिना आउटलेट के नाली निर्माण करने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ड्रेनेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त नहीं किया गया और पानी की निकासी का सही इंतजाम नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

सामान्य प्रश्न

कांड्रा पंचायत के बांधकुली क्षेत्र में किस कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा?
ग्रामीणों को समस्या का सामना निर्माणाधीन नाली में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण करना पड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।