Saraikela News: राखी को लेकर सरायकेला का बाजार गुलजार, बहनों में दिख रहा भारी उत्साह
Saraikela News: सरायकेला में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। मुख्य बाजार रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों से भरे हुए हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी कर रही हैं, जबकि मिठाई की दुकानों में भी खासा क्राउड है। स्थानीय दुकानदारों में खुशी का माहौल है, और प्रशासन सुरक्षा पर ध्यान दे रहा है।
Saraikela News: सरायकेला । भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार अब बेहद करीब है। इसे लेकर सरायकेला के मुख्य बाजारों में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। पूरा सरायकेला बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से पट गया है।बाजारों में सुबह से ही बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए बहनें जोरों-शोरों से राखियों की खरीदारी कर रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों से लेकर बड़ों के लिए रेशमी और चांदी की राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। राखी के साथ-साथ त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए मिठाइयों की दुकानों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए तरह-तरह के पकवान और ताज़ा मिठाइयाँ तैयार करने में जुटे हैं। बाजार की इस रौनक से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर बनाए हुए है।


