छऊ महोत्सव के अंतिम तैयारी का अधिकारियों ने लिया जायजा, शाम को होगा मुख्य कार्यक्रम
सरायकेला में आज शाम 7 बजे से राजकीय छऊ महोत्सव का आयोजन होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी यशमिता सिंह और अन्य अधिकारियों ने अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया। डिजिटल स्क्रीन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सभी को आमंत्रित करते हुए कहा गया कि यह महोत्सव आम जनता के लिए है।
सरायकेला । आज शाम 7 बजे से शुरू हो रहे राजकीय छऊ महोत्सव की अंतिम तैयारी का प्रखंड विकास पदाधिकारी यशमिता सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, थाना प्रभारी विनय कुमार ने जायजा लिया । तैयारी की लेकर सभी तरह के तैयारी को देखा गया जिसमें लोगो के प्रवेश द्वार एंव अतिथियों के प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया गया । साथ सिसिटीवी अनुष्ठान की तैयारी की समीक्षा की गई । साथ ही लोगो के सुविधा के लिए डिजिटल रूप से दिखाने के लिए 4 बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिसको टेस्ट किया गया । विकास मेला में स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए ।
बिडिओ यशमिता सिंह ने कहा कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है तथा शाम का इंतेजार है । उन्होंने इस महोत्सव में सभी को आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि ये महोत्सव आम जनता के लिए है तथा उन्हें कोई असुबिधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है । शाम को मुख्य कार्यक्रम होंगे तथा इसमें कला से जुड़े कई हस्तियां शिरकत करेंगे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


