तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में रहा भक्ति और आस्था का माहौल

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

खरसावां के बाघरायडीह गांव में दुर्गा हरि मंदिर प्रांगण में 16 प्रहर राधा-गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। संकीर्तन का आनंद लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भक्त आए और यज्ञ का समापन धूलौट के साथ हुआ।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में रहा भक्ति और आस्था का माहौल

खरसावां। खरसावां प्रखंड के बाघरायडीह गांव स्थित दुर्गा हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित 16 प्रहर राधा-गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ विधिवत संपन्न हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को गंधाधिवास के साथ हुई। इसके बाद शुक्रवार से राधा-गोविंद संकीर्तन आरंभ हुआ जो लगातार 16 प्रहर तक चलता रहा। रविवार को धूलौट के साथ यज्ञ का समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बाघरायडीह गांव राधा-गोविंद के नाम से गूंजता रहा। संकीर्तन का आनंद लेने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

जिससे मंदिर प्रांगण में मेले जैसा दृश्य बन गया। संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों की मंडलियों ने भक्ति रस की धारा बहाई।इनमें नुन्दु संतोष प्रधान (बाघरायडीह), विष्णु महतो (नेन्गटासाई), अरुण महतो (दारुदा), दिलीप दास गोस्वामी (चौका), राजेन पुरान (ईचागढ़), आनंद दास गोस्वामी (पुरुलिया) की मंडलियां प्रमुख रहीं। इस अवसर पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय जरिका, गौड़ सेवा संघ के उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान समेत कई लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नुनू ग्वाला सहित सीताराम प्रधान, दुर्योधन प्रधान, भमर प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, माधव प्रधान, मनोज प्रधान, आनंद प्रधान, सुबोध प्रधान, अमृत प्रधान, अपराजित प्रधान, सुफल प्रधान, पंचानन प्रधान, राकेश प्रधान, दिनेश प्रधान, राहुल प्रधान और सांतनु प्रधान आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।