उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन धुलोट के साथ हुआ समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

राजनगर में उत्कल नव युवक संघ द्वारा आयोजित 24 प्रहार श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड जुगल नाम यज्ञ का समापन हुआ। संकीर्तन के दौरान सैकड़ों भक्तों ने गांव में भ्रमण किया। सदानन्द राउत ने हरि नाम की भक्ति का महत्व बताया। दर्शकों को प्रसाद एवं खीर-खिचड़ी का वितरण किया गया।

उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरि संकीर्तन धुलोट के  साथ हुआ समापन

राजनगर : उत्कल नव युवक संघ कोलाबाड़िया द्वारा आयोजित 24 प्रहार श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड जुगल नाम यज्ञ आज महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये , इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। समिति के द्वारा सभी दर्शकगण को प्रसाद एवं खीर- खिचड़ी दिया गया। सदानन्द राउत ने कहा कि हरि नाम भक्ति रूपी नाव का नाविक है इस कलियुग में अल्पायु नीव में एक पात्र हरिनाम से ही विभिन्न जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों में आपसी प्रेम , शांति भाव जागृति होती है तथा जीवन में सच्चा सुख एवं आनंद मिलता है।

खाली हाथ आए हैं , खाली हाथ चले जाएंगे , केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा।इस साल हरि संकीर्तन देखने के लिए उड़ीसा, बंगाल, झारखंड एवं आसपास दूर दराज से हजारों को संख्या में दर्शकगण पहुंचे थे। सभी दर्शकों को कमेटी की ओर से प्रसाद, खिचड़ी ,खीर का व्यवस्था किया गया।हरि संकीर्तन में योगदान देने वाली कीर्तन मण्डलिया का नाम: गंभीर दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, शिवराम दास गोस्वामी कादरडीह पश्चिम बंगाल,भास्कर मंडल बाॅंकुड़ा पश्चिम बंगाल, श्रीपदो दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल , भीम दास गोस्वामी झारखंड , असीत महतो झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल, राम लक्ष्मण कलावाडिया झारखंड।हरि संकीर्तन को सफल बनाने में संघ के सदस्य - सदानन्द राउत, मालू महान्ती , राम राउत, लक्ष्मण राउत,गणेश राउत,सचिन महान्ती,दिलीप महान्ती,प्रदीप डोगरा,प्रदीप महान्ती, दीपू दास ,सत्य राउत, भैरव नायक एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।