कुचाई प्रखंड के बंदोलोहर पंचायत भवन परिसर में स्तरीय किसान गोष्ठी सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कोड़ा, फादर जरच एक्का, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय के दीप जलाकर किया।
किसान गोष्ठी में किसानों को उन्नति और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर कोड़ा ने कहा कि खेती से गांव में समद्वि आएगी। कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन है। कृषि प्रदर्शनी मेला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाया गया है। मेला में किसानों के द्वारा आलू, प्याज, हल्दी, बैगन, बंद गोबी, फूल गोभी, टमाटर, पपीता, गेहूं, सरसो, हरहर, तसर, मूली, कोहडा, करेला, ककड़ी, साग, भिंडी, नींबू, मटर, लौकी, पालग आदि सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत सचिव हरि राम, राजमोहन गुंदुवा, बुधू गोप, हाबलू महतो, कांडे सुमरुई, मनोज मुदुइया, चंपाई बोदरा, सितंबर गुंदुवा, आशीष दास आदि उपस्थित थे।