खरसांवा: दुष्कर्म मामले में 8 साल से नाम बदलकर फरार चल रहा स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में खरसांवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी पातुई बोयपाई को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर 'केदार बोयपाई' रख ली थी और चाईबासा में छुपा हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

खरसांवा: दुष्कर्म मामले में 8 साल से नाम बदलकर फरार चल रहा स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सरायकेला । खरसांवा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नाम बदलकर चाईबासा में छुपा था आरोपीगिरफ्तार आरोपी की पहचान पातुई बोयपाई के रूप में हुई है। वह कानून की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान छिपा रहा था। आरोपी अपना नाम बदलकर 'केदार बोयपाई' रख चुका था और दूसरे जिले चाईबासा में छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पातुई बोयपाई के खिलाफ खरसांवा थाना में 7 फरवरी 2018 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चाईबासा में नाम बदलकर रह रहा है। सूचना के आधार पर खरसांवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।